- Home
- टॉप न्यूज़
- कांकेर : इनामी नक्सली मालती उर्फ निर्मला कांगे गिरफ्तार
कांकेर : इनामी नक्सली मालती उर्फ निर्मला कांगे गिरफ्तार
जिला पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन सीपीआई (माओवादी) के एक बड़े कैडर डीवीसीएम मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे (48 वर्ष) को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। मालती के साथ नक्सल सहयोगी और उसे शरण देने वाले श्यामनाथ उसेण्डी, निवासी कौड़ोसाल्हेभाट (खासपारा), थाना कोयलीबेड़ा को भी गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई. के. एलिसेला ने बताया कि कांकेर पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर बस्तर डिवीजन के रावघाट एरिया कमेटी प्रभारी मालती की गतिविधियां क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता से अभियान चलाकर 11 जनवरी 2025 को थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र से इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
मालती के पति प्रभाकर उर्फ बालमूरी नारायण राव, जो एसजेडसीएम रैंक का नक्सली है, को पहले ही 22 दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया जा चुका है। नक्सल विरोधी अभियान को मिली बड़ी कामयाबी बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने कहा कि डीवीसीएम मालती और उसके पति प्रभाकर की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।
पिछले वर्ष 2024 में माओवादी विरोधी अभियान के तहत बस्तर संभाग में कुल 925 माओवादी कैडरों को गिरफ्तार किया गया। मालती और प्रभाकर की गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने में निर्णायक बढ़त हासिल हुई है।
गिरफ्तार नक्सलियों का विवरण: मालती उर्फ राजे उर्फ निर्मला कांगे पद: डीवीसीएम उम्र: 48 वर्ष निवासी: ग्राम कसईफरसगांव, थाना बड़ेडोगर, जिला कोण्डागांव श्यामनाथ उसेण्डी भूमिका: नक्सल सहयोगी/शरण देने वाला निवासी: कौड़ोसाल्हेभाट (खासपारा), थाना कोयलीबेड़ा, जिला कांकेर पुलिस उपमहानिरीक्षक कांकेर रेंज, अमित तुकाराम कांबले, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संदीप पटेल व दिनेश कुमार सिन्हा, ने इस अभियान का कुशल पर्यवेक्षण किया। पुलिस का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियानों को और मजबूत बनाएगी।
न्यायिक कार्रवाई जारी पुलिस ने गिरफ्तार माओवादी मालती और श्यामनाथ से पूछताछ शुरू कर दी है। उनसे मिली जानकारी के आधार पर नक्सली नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
