दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब करीब तीन हफ्ते का समय बाकी रह गया है लेकिन इस बीच केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लिया है।

feature-top

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब करीब तीन हफ्ते का समय बाकी रह गया है लेकिन इस बीच केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा फैसला लिया है।

AAP ने हरिनगर और नरेला सीट पर अपने प्रत्याशी बदल दिए। पार्टी ने हरि नगर की निवर्तमान विधायक राजकुमारी ढिल्लों की जगह सुरिंदर सेतिया को टिकट दिया है। ढिल्लों को पार्टी ने इस बार भी टिकट दिया था।

नरेला से शरद चौहान की जगह दिनेश भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया गया है। ‘आप’ ने लगभग एक महीना पहले दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी।


feature-top