- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर: होटल में पुलिस की रेड, 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार
बिलासपुर: होटल में पुलिस की रेड, 11 रसूखदार जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर की सिविल लाइन पुलिस ने बीते देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल ईस्ट पार्क के कमरे नंबर 405 में छापा मारकर 11 रसूखदार लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस ने मौके से 3.50 लाख रुपए नकद, ताश की गड्डियां और 350 प्लास्टिक क्वाइन्स जब्त किए। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
मिली सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल के कमरे में 52 परियों पर दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। इस पर सिविल लाइन पुलिस ने होटल ईस्ट पार्क पर छापा मारा।
मौके पर रोपी प्लास्टिक क्वाइन्स का उपयोग कर जुआ खेला जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते 1. तेजश्वर वर्मा, अशोक नगर सरकंडा 2. किशोर कुमार, बोदरी चकरभाठा 3. रमेश अग्रवाल, साकेत अपार्टमेंट, अग्रेसन चौक 4. सुनील कुमार, चांटीडीह सरकंडा 5. पारूल राय, 27 खोली 6. हरवंश लाल, दयालबंद 7. शारदा मिश्रा, मंगला चौक 8. याशीर इकबाल, परिजात हाइट 9. केशव प्रसाद लहरे, रामालाइफ सकरी 10. प्रशांत नारंग, 27 खोली 11. राजेंद्र कुमार, शुभम विहार पुलिस ने होटल प्रबंधन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। होटल मैनेजर की लापरवाही के चलते इस तरह का अपराध संचालित हो रहा था।
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त की गई नकदी और अन्य सामग्रियों को जब्ती सूची में शामिल किया गया है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS