रायपुर : आचार संहिता लागू होते ही कर्मचारियों के लिए जारी हुए ये निर्देश

feature-top

छत्तीसगढ़ में आज से आचार संहिता लागू हो गया है। आचार संहिता लागू होते ही कर्मचारियों पर कई तरह की पाबंदियां लागू हो गयी है। रायपुर निर्वाचन पदाधिकारी ने कर्मचारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगा दिया है।

ये आदेश सभी सरकारी, अर्धसरकारी व सेंट्रल कर्मचारियों पर भी लागू होगा। चुनाव के दौरान कोई भी अधिकारी, कर्मचारी कलेक्टर या उनके अधिकृत अधिकारी की अनुमति के बिना छुट्टी पर नहीं जा सकेगा।

बिना अनुमति के अवकाश पर जाने या मुख्यालय छोड़ने पर जिला प्रमुख व नियंत्रण अधिकारी जिम्मेदार होंगे।


feature-top