महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा आदेश जारी किया है। सीएम फडणवीस ने पूरे राज्य में किलों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

feature-top

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा आदेश जारी किया है। सीएम फडणवीस ने पूरे राज्य में किलों पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम फडणवीस ने राज्य भर में किलों से 31 मई तक अवैध अतिक्रमण को हटाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ।

कि आगामी 31 जनवरी तक किलेवार अतिक्रमण की लिस्ट तैयार कर ली जाए। माना जा रहा है कि सरकार ने यह कदम कोल्हापुर जिले के विशालगढ़ किले पर अतिक्रमण के बाद उठाया है।


feature-top