- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली : आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल
दिल्ली : आम आदमी पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल
22 Jan 2025
, by: Prashant

दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को आज बड़ा झटका लगा है। घोंडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक रहे श्रीदत्त शर्मा आज भाजपा में शामिल हो गए।
इसके साथ ही भजनपुरा से निगम पार्षद और दिल्ली जल बोर्ड की सदस्य रेखा रानी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं रेखा रानी के पति और 'आप' सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि चौधरी बिजेंद्र भी आज भाजपा में शामिल हो गए। उत्तर-पूर्वी दिल्ली से ही अतुल जैन भी भाजपा में जुड़ गए।
इसके साथ ही तिलक नगर विधानसभा के ख्याला वार्ड से 'आप' की निगम पार्षद शिल्पा कौर और उनके पति व पूर्व पार्षद सरदार गुरमुख सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS