मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए अरविंद केजरीवाल की केंद्र से 7 मांगें

feature-top

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल को लुभाने में लगे हुए हैं। चुनाव प्रचार में समाज के हर वर्गों के लिए कुछ न कुछ लुभावने वादे किए जा रहे हैं।

इस बीच बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और देश के मिडिल क्लास को लेकर कई जरूरी मुद्दों पर बात की। केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि वह और AAP मिडिल क्लास की आवाज बनेंगे।

आज से दो हफ्ते बाद देश का बजट आने वाला है। उनके मुद्दे उठाए जाएंगे। केजरीवाल ने मांग की है कि देश का अगला बजट मिडिल क्लास के लिए हो।

केजरीवाल ने केंद्र से की 7 मांग पहला, शिक्षा का बजट दो परसेंट से बढ़ाकर 10% किया जाए और PVT स्कूल पर लगाम लगाई जाए। उच्च शिक्षा के लिए सब्सिडी और स्कॉलरशिप दी जाए।

हेल्थ का बजट भी 10% किया जाए। हेल्थ इंश्योरेंस से टैक्स हटाया जाए।

इनकम टैक्स की छूट की सीमा को 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख किया जाए।

जरूरी चीजों के ऊपर से GST खत्म किया जाए।

वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत रिटायरमेंट प्लान बनाए जाएं और देशभर में उन्हें मुफ्त इलाज दिया जाए।

रेलवे में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट को फिर से लागू किया जाए।


feature-top