पुष्पा 2 के डायरेक्टर के घर इनकम टैक्स का छापा

feature-top

आयकर विभाग के अधिकारियों ने आज हैदराबाद में फिल्म निर्माता सुकुमार के घर और कार्यालय पर छापा मारा है। छापेमारी सुबह-सुबह शुरू हुई और कई घंटों से जारी है।

बताया जा रहा है कि जब ये कार्रवाई की गई तो निर्देशक सुकुमार हैदराबाद हवाई अड्डे पर थे। उन्हें आयकर अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर ही पकड़ा और उन्हें घर ले आए।

इसके बाद छापेमारी जारी रही। 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत जमा किए जा रहे हैं।


feature-top