भाटापारा : 38 स्कूली बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत,कलेक्टर मौके पर पहुंचे

feature-top

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम खपराडीह स्कूल में बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई.

एक-एक कर बच्चों को उल्टी होने लगी और कुछ छात्र बेहोश हो गए. स्कूल प्रशासन ने तत्काल विद्यार्थियों के पालकों को सूचना दी और बच्चों को जिला अस्पताल और भाटापारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

बच्चों ने तबीयत बिगड़ने का कारण सीमेंट संयंत्र से निकलने वाली बदबूदार गैस को बताया है.

वहीं सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी तत्काल बच्चों का हालचाल जानने सुहेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे


feature-top