- Home
- टॉप न्यूज़
- 49 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक की घोषणा
49 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक की घोषणा

नयी दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 49 व्यक्तियों को जीवन रक्षा पदक श्रंखला पुरस्कार- 2024 प्रदान करने को मंजूरी दी है।
गृह मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि इनमें से 17 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 09 उत्तम जीवन रक्षा पदक तथा 23 जीवन रक्षा पदक सम्मलित हैं। छह व्यक्तियों को यह पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया गया है।
जीवन रक्षा पदक श्रंखला के पुरस्कार किसी व्यक्ति की जान बचाने में मानवीय प्रकृति के सराहनीय कार्य के लिए प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों, सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, उत्तम जीवन रक्षा पदक, एवं जीवन रक्षा पदक, में प्रदान किया जाता है।
जीवन के सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्ति इन पुरस्कारों के पात्र हैं। ये पुरस्कार मरणोपरांत भी प्रदान किये जाते हैं।


About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS