मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। जबलपुर और रायपुर के बीच जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी। दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 380 किलोमीटर होगी, जिसे वंदे भारत ट्रेन सात घंटे में तय करेगी, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक और समय की बचत होगी।

feature-top

पश्चिमी मध्य रेलवे ने ट्रेन का प्रस्तावित टाइम टेबल रेलवे बोर्ड को भेजा है। वंदे भारत एक्सप्रेस जबलपुर से रायपुर के बीच गोंदिया होकर चलेगी। यह ट्रेन नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर तक के यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।

प्रस्तावित टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होकर 12 बजे रायपुर पहुंचेगी। वापसी में, यह दोपहर 1:20 बजे रायपुर से चलकर रात 8:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

feature-top