राहुल गांधी की अरविंद केजरीवाल को बड़ी 'यमुना' चुनौती!

feature-top

राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपना हमला जारी रखते हुए प्रदूषित यमुना को लेकर उन पर निशाना साधा। दिल्ली के बवाना में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा, "पांच साल पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह यमुना नदी में नहाएंगे और यमुना नदी का पानी पीएंगे। पांच साल हो गए हैं और आज तक केजरीवाल जी ने यमुना का पानी नहीं पिया है। आपको गंदा पानी पीना पड़ता है लेकिन केजरीवाल जी 'शीशमहल' में रहते हैं। वह करोड़ों रुपये के घर में रहते हैं। वह साफ पानी पीते हैं और आपको झूठे बयान देते हैं।"

राहुल गांधी ने कहा, "केजरीवाल जी ने दिल्ली से वादा किया था कि वह यमुना नदी को साफ करेंगे और उसका पानी पिएंगे। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह आज जाकर यमुना नदी का पानी पिएं...कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल के बीच यही अंतर है...केजरीवाल जी हमेशा झूठे वादे करते हैं।"


feature-top