मोहला-मानपुर : जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफ़ा

feature-top

आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर जिले के कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर मानिकपुरी ने इस्तीफा देने की वजहों की जानकारी दी है।

स्थानीय प्रेस क्लब में मीडिया से मुखातिब होते मानिकपुरी ने संगठन के भीतर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और निजी हितों को महत्व दिए जाने पर सवाल उठाते आरोप लगाया कि पार्टी को मजबूत बनाने का सिर्फ कोरा दावा किया जाता है।


feature-top