विश्व के 15 दस हजारी बल्लेबाज

लेखक- संजय दुबे

feature-top

 पांच अंकों की सबसे छोटी संख्या दस हजार है लेकिन क्रिकेट जगत में इस संख्या का

 बड़ा मान है। टेस्ट खेलने वाले देशों की संख्या एक समय केवल दो थी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड। धीरे धीरे संख्या बढ़ते गई। जिम्बाब्वे के आने से पहले केवल आठ देश आपस में टेस्ट खेला करते थे। वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान और श्री लंका। दीगर छः देश थे।

कालांतर में बांग्ला देश जुड़ा। नए सदस्य के रूप में टेस्ट खेलने वाले देश अफ़ग़ानिस्तान,आयरलैंड भी है। कुल जमा ग्यारह देश ही बीते 147साल से टेस्ट 2579 क्रिकेट खेल रहे है। इतने सालों में टेस्ट होना बताता है कि साल भर में बामुश्किल सात आठ टेस्ट होते रहे है। अभी भी देखे तो साल भर में एक देश दस टेस्ट खेल रहे है। ऐसे में किसी बल्लेबाज का दस हजार रन बनाना कठिन काम हो जाता है। इस बात का अंदाजा इसी बात से और भी लगाया जा सकता है कि 2849बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ला थामा लेकिन केवल 15बल्लेबाज ही दस हजार रन का आंकड़ा छू पाए।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ दस हजारी क्लब के नए सदस्य है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ115टेस्ट में ये उपलब्धि हासिल की है।

1877से लेकर 1987तक के 110साल के टेस्ट इतिहास में इंग्लैंड के ज्यॉफ बॉयकॉट 8114 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।बॉयकॉट के पहले वेस्टइंडीज के गारफील्ड सोबर्स1974 में 8032रन बना कर पहले क्रम पर थे।

दस हजार रन के जादुई आंकड़े को छूने का पहला रिकॉर्ड भारत के उद्घाटक बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम पर चढ़ा । 1987में पाकिस्तान के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल किया था लिटिल मास्टर ने।

 सुनील गावस्कर के बाद 14और बल्लेबाजों ने इस जादुई आंकड़े को छुआ है। एलेन बॉर्डर, स्टीव वॉग,रिकी पोंटिंग,(ऑस्ट्रेलिया) सचिन तेंडुलकर,राहुल द्रविण(भारत) एलेस्टर कुक,जो रूट,(इंग्लैंड) ब्रायन लारा,शिव नारायण चंद्रपाल(वेस्ट इंडीज),कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने (श्री लंका), यूनिस खान (पाकिस्तान) और जेक कैलिस(दक्षिण अफ्रीका) के नाम भी दस हजार रन क्लब में है।

 इन पंद्रह खिलाड़ियों में ब्रायन लारा ने सबसे तेज दस हजार रन 111टेस्ट में बनाए। इतने रन बनाने के लिए ब्रायन लारा को तेरह साल 250दिन लग गए। भारत के सचिन तेंदुलकर ने 122टेस्ट और पंद्रह साल 121दिन का समय लिया। स्टीव वॉ ने दस हजार रन बनाने के लिए 156टेस्ट खेले।सत्रह साल सात दिन का समय लिया।

कोई भी बल्लेबाज दस हजार रन बनाने के लिए ग्यारह साल से अधिक और सौ टेस्ट खेला है तभी कीर्तिमान बना पाया है।


feature-top