हरियाणा में निकाय चुनावों का ऐलान

feature-top

लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार हरियाणा में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने पंचकूला में प्रेसवार्ता कर नगर निकाय चुनावों की घोषणा की।

उन्होंने बताया कि 2 मार्च को मतदान होगा जबकि नतीजे 12 मार्च को आएंगे। चुनाव की तारीख की घोषणा के साथ ही सूबे में आचार संहिता लागू हो गई है।

राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 11 फरवरी को नामांकन शुरू हो जाएगा। यह प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। 18 फरवरी को स्क्रूटनी होगी और 19 को नाम वापसी की आखिरी तारीख होगी। चुनाव के नतीजे 12 मार्च को घोषित किए जाएंगे। वोटर्स को नोटा का विकल्प भी दिया जाएगा।


feature-top