अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव

feature-top

राम मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर के दर्शन और आरती के समय में बदलाव कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये फैसला अयोध्या में उमड़ रही भारी भीड़ के कारण लिया गया है।

बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या राम मंदिर की ओर भी आ रही है। ऐसे में राम मंदिर में दर्शन और आरती का समय बदला गया है। इसके साथ ही भगवान के भोग के समय भी श्रद्धालुओं को दर्शन मिलता रहेगा।

अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का दर्शन अब सुबह 6 बजे रात 10 बजे तक चलेगा। सुबह 4 बजे मंगला आरती की जाएगी। मंगला आरती के बाद भगवान के पट को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रंगार आरती होगी और इसके साथ ही रामलला का मंदिर आम जन के लिए खोल दिया जाएगा।

इसके बाद दोपहर 12 बजे रामलला को राज भोग लगेगा। भोग के पश्चात भक्त पुनः रामलला का अनवरत दर्शन कर सकेंगे। बता दें कि ये नई टाइमिंग 6 फरवरी से लागू होगी। अयोध्या के राम मंदिर में शाम 7 बजे संध्या आरती होगी। संध्या आरती में 15 मिनट के लिए भगवान का पट बंद किया जाएगा। इसके बाद फिर से अनवरत दर्शन जारी रहेगा। रात को 10 बजे राम मंदिर में शयन आरती होगी। शयन आरती के बाद भगवान का पट बंद कर दिया जाएगा।


feature-top