छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

feature-top

छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान होना है. निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अजय सिंह आज सेजबहार में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के सुरक्षा व्यवस्थाओं और अन्य अहम पहलुओं की जानकारी ली गई.

इस निरीक्षण के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव, जिला कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, एसपी लाल उमेद सिंह और राज्य निर्वाचन आयोग सचिव भी मौजूद रहे. सुरक्षा उपायों और स्ट्रांग रूम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी ली.


feature-top