- Home
- टॉप न्यूज़
- चंद्रयान-4, गगनयान और समुद्रयान के बारे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी
चंद्रयान-4, गगनयान और समुद्रयान के बारे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी जानकारी

चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक चांद पर उतारने के बाद अब इसरो फिर से एक बार इतिहास रचने को तैयार है। इसरो साल 2027 में चंद्रयान-4 मिशन को लॉन्च करने वाला है।
यह जानकारी साइंस और टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितेंद्र सिंह ने दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा भारत 2027 में मिशन चंद्रयान-4 को लॉन्च करेगा। इस मिशन का उद्देश्य चांद की जमीन से चट्टानों के सैंपल को धरती पर लाना होगा।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, चंद्रयान-4 मिशन के तहत कम से कम दो बार भारी लिफ्ट वाली LVM-3 रॉकेट को लॉन्च किया जाएगा। यह रॉकेट अपने साथ पांच कंपोनेंट्स लेकर अंतरिक्ष में जाएगा और ऑर्बिट में ही उन्हें असंबल करेगा, जिससे मिशन को सफल बनाया जा सकता है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS