- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर : महाकुंभ के नाम पर हवाई किरायों की लूट, सिविल सोसाइटी ने खोला मोर्चा
रायपुर : महाकुंभ के नाम पर हवाई किरायों की लूट, सिविल सोसाइटी ने खोला मोर्चा

देश की विमानन कंपनियों की मनमानी और महाकुंभ के दौरान अनियंत्रित हवाई किरायों के खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने खुला मोर्चा खोल दिया है। सोसाइटी का कहना है कि महाकुंभ के नाम पर एयरलाइंस कंपनियां यात्रियों से मनमाने दाम वसूल रही हैं, जो बेहद निंदनीय है।
हवाई किरायों में भारी अंतर सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने कहा कि एयरलाइंस कंपनियां हिंदू धर्मस्थलों और त्योहारों के दौरान जानबूझकर किराए बढ़ा देती हैं।
उदाहरण के तौर पर, अहमदाबाद से प्रयागराज की फ्लाइट का किराया ₹76,964 तक पहुंच गया है, जबकि अहमदाबाद से वाशिंगटन (अमेरिका) की फ्लाइट केवल ₹50,200 में उपलब्ध है। यह दर्शाता है कि यात्रियों से अनावश्यक रूप से अधिक शुल्क लिया जा रहा है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS