टिकाऊ सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए ऊमस इंडिया ने सीएसआईआर-केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान के सहयोग से ‘रिजुबिट’ लॉन्च किया है। यह सड़क रिसाइक्लिंग में उन्नत कायाकल्प एजेंट है। यह पुरानी सड़क सामग्री को पुन: उपयोग के लिए सक्षम बनाता है।

feature-top

इससे नए कच्चे माल की मांग में उल्लेखनीय कमी आती है। सीआरआरआई ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ‘रिजुबिट’ और इसकी अत्याधुनिक तकनीक को उद्योग के सामने पेश किया।

केंद्रीय मंत्री ने पर्यावरण के अनुकूल,लागत प्रभावी सड़क समाधानों की आवश्यकता पर जोर दिया और टिकाऊ बुनियादी ढांचे की प्रतिबद्धता के लिए ऊमस इंडिया और सीएसआईआर-सीआरआरआई की सराहना की।

feature-top