- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली चुनाव परिणाम अपडेट : आप कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी
दिल्ली चुनाव परिणाम अपडेट : आप कार्यकर्ताओं में छाई मायूसी
08 Feb 2025
, by: Prashant

जीत का जश्न मनाने के लिए आम आदमी पार्टी मुख्यालय में की गई तैयारी धरी की धरी रह गई। चुनाव परिणाम देखने के लिए मुख्यालय के बाहर जहां तीन-तीन बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थीं।
जीत के माहौल में गाने बजाने के लिए बड़े-बड़े स्पीकर वाले साउंड लगाए गए थे। लोग खुशी मनाने के लिए डफली लेकर भी वहां पहुंचे थे, मगर चुनाव परिणाम के पहले राउंड से जिस तरीके से माहौल आपके खिलाफ शुरू हुआ, धीरे-धीरे कार्यकर्ताओं का जोश भी ठंडा होता गया।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS