रायपुर : मकान में सिलेंडर ब्लास्ट ,दमकल की टीम मौके पर मौजूद

feature-top

राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर के भीतर रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

सिलेंडर के फटने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उधर इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गयी है। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस घटना में कितना नुकसान हुआ, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नही हो सकी है।


feature-top