राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल जाएंगी प्रयागराज

feature-top

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी डुबकी लगाएंगी।

आज एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। इस दौरान संगम स्नान के साथ ही वह अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।


feature-top