राहुल गांधी जैसे नेता हैं कांग्रेस के बर्बादी की वजह : आचार्य कृष्णम

feature-top

दिल्ली विधानसभा में खाता खोलने में भी नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व नेता ही तंज कस रहे हैं। पार्टी के खराब प्रदर्शन के तार वायनाड सांसद राहुल गांधी से जोड़े रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं पर सनातन धर्म के विरोधी होने के आरोप लगाए हैं।

आचार्य कृष्णम को कांग्रेस ने बीते साल फरवरी में ही पार्टी से बाहर कर दिया था। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को आचार्य कृष्णम ने कहा, 'कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ही राहुल गांधी हैं। जब तक राहुल गांधी हैं, कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता।

कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हो रही है, क्योंकि राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व नेतृत्व है।'


feature-top