भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का कांग्रेस नेता पर तंज

feature-top

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में केंद्रीय बजट की उपलब्धियों को गिनाया और इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

बीजेपी सांसद ने दिल्ली में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर राहुल गांधी पर कटाक्ष भी किया। दरअसल, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

ये तीसरी बार है जब कांग्रेस लगातार जीरो सीट पर सिमटी है। दिल्ली के नतीजों के बाद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और उनकी पार्टी के चुनावों में ट्रैक रिकॉर्ड पर सवाल उठाए।


feature-top