दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अगली चुनौती पंजाब की सत्ता को बरकरार रखने की है।

feature-top

दिल्ली में विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अगली चुनौती पंजाब की सत्ता को बरकरार रखने की है।

इसी क्रम में केजरीवाल ने आज दिल्ली में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक़ अमृतसर, जालंधर, लुधियाना के अलावा बॉर्डर बेल्ट के कई ऐसे विधायक हैं जो मुख्यमंत्री भगवंत मान से लंबे अरसे से नाराज़ चल रहे हैं। सीएम से नाराज विधायकों की संख्या लगभग 17-18 है।

ये नाराज़ विधायक अरविंद केजरीवाल के साथ अलग से मुलाक़ात कर सकते हैं। इससे पंजाब की सियासत गरमा गई है।


feature-top