दिल्ली : केजरीवाल पर बरसे कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित

feature-top

 दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी नेताओं और आप के सयोजक अरविंद केजरीवाल इस समय कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

इस बीच नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को चुनौती देने वाले संदीप दीक्षित ने आप संयोजक पर खूब हमला किया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दिल्ली ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद से हटाया है। उनके कुशासन और भ्रष्टाचार के ऊपर इस बार वोट पड़े हैं। नई दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उन्हें दिल्ली की कितनी खबर है।

अगर वह कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ते तो भी हारते। मैं उन्हें बता देता हूं शायद उन्हें पता नहीं है कि दिल्ली की जनता ने उन्हें हराने का मन बना लिया था। संदीप ने आगे कहा कि 7-8 क्या 10 पार्टियां भी लड़ लेतीं तो भी वह हार जाते।


feature-top