- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का किया आत्मीय स्वागत
13 Feb 2025
, by: Prashant

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रहलाद जोशी का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
उल्लखेनीय है कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत रायपुर पहुंचे थे। इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य में किसानों के हित में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक के दौरान खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सौरभ सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS