नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन : पाक सेना को 'भारी नुकसान'

feature-top

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

पाकिस्तान की तरफ़ हुए नुकसान की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि दुश्मन सेना को "भारी नुकसान" हुआ है। भारतीय सेना ने इस जानकारी की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया।


feature-top