छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में हार के साथ ही कांग्रेस मे फिर अंतर्कलह उजागर हो गई है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल खड़े किए और पार्टी के बड़े नेताओं को हार का जिम्मेदार ठहराया।

feature-top

अमरजीत भगत ने कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के कारण चुनाव हारे हैं।

चारों नेताओं को अब हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के चारों बड़े नेताओं के बीच आपसी समन्वय नहीं था। चारों नेताओं ने अपना-अपना क्षेत्र बांट लिया था। कांग्रेस के दूसरे पंक्ति के नेताओं को सामने लाना था लेकिन नहीं ला पाएं।

feature-top