दिल्ली में यमुना सफाई का काम शुरू हुआ

feature-top

दिल्ली चुनाव का एक प्रमुख मुद्दा यमुना सफाई रहा और यमुना सफाई कार्य शुरू हो गया l कचरा निकालने वाले उपकरण, खरपतवार निकालने वाले उपकरण और ड्रेज यूटिलिटी यूनिट सक्रिय हो गए हैं।

यह कार्रवाई दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य सचिव के बीच हुई बैठक के बाद की गई है, जिसमें यमुना नदी को साफ करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए गए थे।

उपराज्यपाल कार्यालय के एक बयान के अनुसार, यमुना में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए "चार-आयामी रणनीति" बनाई गई है। बयान में कहा गया है, "सबसे पहले, यमुना नदी की धारा में मौजूद कचरा, कूड़ा और गाद को हटाया जाएगा। साथ ही नजफगढ़ नाले, सप्लीमेंट्री नाले और अन्य सभी प्रमुख नालों में सफाई अभियान शुरू किया जाएगा।"


feature-top