बस्तर : कांग्रेस ने इन नेताओं को 6 वर्षों के लिए किया निष्कासित

feature-top

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 बागी नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

निष्कासित किए गए नेताओं में मनीष गढ़पाले, गौरव तिवारी (राजा), सुखराम नाग, लक्ष्मी राव, ऋतिका डे, साइमा अशरफ, ज्ञानेश्वरी जाधव, गीता नाग, प्रदीप भारती, अनिमा अधिकारी, मनोज ठाकुर और कल्पना मेश्राम शामिल हैं।


feature-top