राजनांदगांव : कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

feature-top

निगम के बाद अब पंचायत स्तर पर भी हार के चलते कांग्रेस पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बड़े नेताओं पर गुस्सा फूट रहा है। इन सबके बीच राजनांदगांव के जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भागवत साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

भागवत साहू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपने ही पार्टी के नेताओं पर भीतरघात का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, हेमा देशमुख पर षडयंत्र करने का आरोप लगाया।

भागवत साहू अपने सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष भी हैं और उन्होंने कांग्रेस मुक्त साहू समाज के संकल्प की घोषणा भी की है।


feature-top