दिल्ली : सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, राष्ट्रपति ने दी केस चलाने की इजाजत

feature-top

आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलेगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इसकी अनुमति दे दी है।

दरअसल, गृह मंत्रालय द्वारा बीते दिनों किए गए अनुरोध के बाद आज इसकी अनुमति दी गई है। गृह मंत्रालय ने कहा था कि ईडी द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर, जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सामग्री थी।

परिणामस्वरूप, मंत्रालय ने कानूनी कार्रवाई के लिए आगे बढ़ने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अब मामले की सुनवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 2018 के तहत की जाएगी।


feature-top