पंजाब : 52 पुलिस अधिकारियों को किया गया बर्खास्त

feature-top

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त 52 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। इसमें कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक के कर्मचारी शामिल हैं।

यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि विभाग में कोई भी काली भेड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दो दिन पहले मुक्तसर के डीसी को भी निलंबित किया गया था।


feature-top