दिल्ली : रामलीला मैदान में आज भव्य शपथ समारोह

feature-top

दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री, भाजपा की रेखा गुप्ता आज छह कैबिनेट सहयोगियों के साथ शपथ लेंगी। राष्ट्रीय राजधानी में 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही भाजपा ने प्रतिष्ठित रामलीला मैदान में भव्य समारोह की योजना बनाई है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली नई दिल्ली सरकार में छह कैबिनेट मंत्री होंगे - मनजिंदर सिरसा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और प्रवेश वर्मा जो आज शपथ लेंगे।


feature-top