सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिली

feature-top

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कल रात में उन्हें पेट की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उनकी उनकी नियमित जांच की गई। वहीं अस्पताल प्रशासन की ओर से कहा गया कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में गांधी की नियमित जांच की गई है और वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं। 


feature-top