राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 98वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक खास अंदाज की वजह से उनकी खूब प्रशंसा हो रही है। दरअसल, कार्यक्रम में पीएम मोदी शरद पवार का सहारा बने और उन्होंने अपने हाथों से कुर्सी को पकड़कर शरद पवार को उस पर बिठाया।

feature-top

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने पवार के सामने रखी बोतल को खोलकर गिलास में पानी निकालकर एनसीपी (पवार गुट) चीफ को ऑफर किया। यह देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोग तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक सके। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र से जुड़े कई नेताओं की मौजूदगी थी।

पीएम मोदी, शरद पवार के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। पीएम मोदी और शरद पवार की कुर्सियां भी अगल-बगल रखी हुई थीं। वहीं, जब कार्यक्रम की शुरुआत में दीपक जलाया जा रहा था, तब भी पीएम ने शरद पवार को ही आगे रखा। उन्होंने पवार को आगे बुलाकर साथ में दीपक जलाया।

इस दौरान भी लोगों की खूब तालियां बजीं। यह देखकर फडणवीस भी मुस्कुराते हुए नजर आए। पीएम मोदी और शरद पवार के दोनों वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

feature-top