पंजाब : मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के पास ऐसा विभाग था जो अस्तित्व में ही नहीं

feature-top

पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को बताया गया कि उनके पास अब केवल एनआरआई मामलों का विभाग बचा है, क्योंकि पिछले करीब 21 महीनों से उनके पास जो प्रशासनिक सुधार विभाग था, वह अब अस्तित्व में नहीं है। यह जानकारी एक सरकारी अधिसूचना में दी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग के लिए मंत्री को कोई स्टाफ नहीं दिया गया और इससे संबंधित कोई बैठक भी नहीं हुई।


feature-top