देश को भाषा के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं कुछ राजनीतिक दल : के. अन्नामलाई

feature-top

तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के. अन्नामलाई प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर केंद्र और तमिलनाडु के बीच चल रही बहस पर अपनी राय सामने रखी है।

तमिलनाडु में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत 3-भाषा नीति पर विवाद पर अन्नामलाई ने कहा, 'कुछ राजनीतिक दल अभी भी हमारे देश को भाषा के आधार पर विभाजित करना चाहते हैं। मातृभाषा सभी के लिए महत्वपूर्ण है।

महाकवि भारती ने 10 से अधिक भाषाओं को जानने के बाद तमिल को सबसे महान भाषा कहा था। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक भाषाओं का अध्ययन करना चाहिए।


feature-top