- Home
- टॉप न्यूज़
- नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
नगर निगम बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज मुंगेली नाका मैदान में संपन्न हुआ।
कलेक्टर अवनीश शरण ने महापौर एवं सभी पार्षदों को वार्डवार शपथ दिलाई।महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने मंत्रियों और विधायकों की उपस्थिति में महापौर पद की शपथ ली। इसके बाद पार्षदों को 10 - 10 के समूह में शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण उपरांत महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक,श्री धरमजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS