- Home
- टॉप न्यूज़
- EPFO की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं
EPFO की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं
28 Feb 2025
, by: Prakash

कर्मचारी भविष्य निधि ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 प्रतिशत की ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया है।
ईपीएफओ ने फरवरी 2024 में ईपीएफ पर ब्याज दर को वित्त वर्ष 2022-23 में 8.15 प्रतिशत से मामूली रूप से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 8.25 प्रतिशत कर दिया था।
ईपीएफओ ने मार्च 2022 में अपने सात करोड़ से ज्यादा मेंबर्स के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज को 4 दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत पर ला दिया था, जो वित्त वर्ष 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS