केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड का स्वागत किया

feature-top

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने  बेल्जियम की राजकुमारी एस्ट्रिड का स्वागत किया। दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल एक-दूसरे का अभिवादन करते देखे गए, गोयल ने राजकुमारी का स्वागत सफेद ऑर्किड के गुलदस्ते से किया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के एक बयान के अनुसार, बेल्जियम के राजा फिलिप की बहन राजकुमारी एस्ट्रिड 2 मार्च से 8 मार्च तक भारत की यात्रा पर है , जहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगी और उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों का दौरा करेंगी।


feature-top