चंद्रयान-3 के डेटा से मिले यह संकेत

feature-top

चंद्रयान-3 मिशन से एकत्र किए गए डेटा के अध्ययन से संकेत मिला है कि चंद्रमा के ध्रुवों पर सतह के ठीक नीचे पहले की तुलना में अधिक स्थानों पर बर्फ मौजूद हो सकती है।

अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (PRL) के शोधकर्ता दुर्गा प्रसाद करनम ने मीडिया को बताया कि सतह के तापमान में बड़े लेकिन स्थानीय बदलाव सीधे तौर पर बर्फ बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

इन बर्फ कणों का अध्ययन करने से उनकी उत्पत्ति और इतिहास से जुड़ी नई जानकारियां मिल सकती हैं।


feature-top