- Home
- एंटरटेनमेंट
- बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश ने विधान परिषद में राबड़ी देवी पर साधा निशाना
बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश ने विधान परिषद में राबड़ी देवी पर साधा निशाना
07 Mar 2025
, by: Prakash

बिहार विधान परिषद में सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर भड़क गए। आरजेडी की दो महिला एमएलसी के साथ इस दौरान उनकी जमकर बहस हुई। इस दौरान नीतीश कुमार जब बोल रहे तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा उनको बार-बार बैठने का इशारा कर रहे थे।
नीतीश कुमार ने इस दौरान कहा कि आरजेडी की सरकार ने शिक्षा के लिए क्या किया? महिलाओं के लिए पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया। पहले महिलाएं कहां पढ़ती थीं।
रबड़ी देवी की ओर देखकर नीतीश कुमार ने कहा, 'इनके हसबैंड गए तो इनको सीएम बना दिया। महिलाओं के लिए सभी काम हमारी सरकार ने किया।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS