- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर : भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई: राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू बर्खास्त
बिलासपुर : भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई: राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू बर्खास्त

भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व निरीक्षक को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। दरअसल बिलासपुर के राजस्व निरीक्षक मुकेश साहू के खिलाफ अनियमितता की गंभीर शिकायत आयी थी।
तखतपुर में पटवारी रहते मुकेश साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के गभीर मामले में जांच समिति बनी थी। मुकेश साहू के खिलाफ 27 जुलाई 2021 को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी थी, जिसके बाद 26 जुलाई 2021 को मुकेश साहू के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया गया था।
उचित जवाब नहीं आने पर मुकेश साहू को निलंबित करने का आदेश दिया गया था। निलंबन के बाद विभागीय जांच शुरू की गयी। जांच में इस बात की जानकारी हुई कि मुकेश साहू की वजह से शासन को 3 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके बाद आयुक्त भू अभिलेख ने मुकेश साहू को पद से बर्खास्त कर दिया है।
मुकेश साहू अभी बेलतरा मेंं राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ था। उनके खिलाफ चार पन्ने का आरोप पत्र भी विभाग की तरफ से जारी किया गया है।



About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS