परिसीमन विवाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र पर साधा निशाना

feature-top

कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी 2026 में प्रस्तावित परिसीमन के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के सुर में सुर मिलाया है।

रेवंत रेड्डी ने स्टालिन से आगे निकलते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा प्रस्तावित परिसीमन के जरिए दक्षिण के राज्यों से बदला लेना चाहती है। उन्होंने इस विवादित मुद्दे पर केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

 रेवंत रेड्डी ने कहा कि परिसीमन के जरिए भाजपा संसद में दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व कम करना चाहती है क्योंकि प्रस्तावित परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होना है। ऐसी स्थिति में दक्षिणी राज्यों में लोकसभा सीटें कम हो सकती हैं क्योंकि उत्तर भारतीय राज्यों की अपेक्षा साउथ के राज्यों में जनसंख्या वृद्धि नियंत्रित रही है और आनुपातिक आबादी कम है।


feature-top