झारखंड : हजारीबाग में NTPC के DGM की गोली मारकर हत्या

feature-top

जिले में एक बड़ी गोलीबारी की घटना सामने आई है। यहां बदमाशों ने एनटीपीसी के डीजीएम कुमार गौरव को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। इस फायरिंग में डीजीएम कुमार गौरव को भी गोली लग गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं इस तरह से दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से एनटीपीसी के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

इसके अलावा स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।


feature-top