- Home
- टॉप न्यूज़
- 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
08 Mar 2025
, by: Prakash

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगी। इस दौरान वे विधानसभा पहुंचकर विधायकों को संबोधित करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।
उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। विधानसभा और अन्य संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।
प्रशासनिक स्तर पर भी उनकी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाई जा रही है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS