- Home
- टॉप न्यूज़
- यूपी के नेता राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR
यूपी के नेता राजा भैया के खिलाफ दिल्ली में FIR
09 Mar 2025
, by: Prakash

उत्तर प्रदेश के नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।
भानवी सिंह पिछले काफी समय से अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। भानवी कुमारी सिंह की ओर से दिल्ली पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता का आरोप लगाया गया था।
पुलिस ने उनकी शिकायत पर आईपीसी की धारा 498A के तहत यह एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में फिलहाल आगे की जांच जारी है।

About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS